English Grammar : Past Continuous Tense
Past Continuous Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का जारी रहना भूतकाल मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा था' ,'रही थी' , 'रहे थे' आते हैं । Affirmative Sentences Rule 1: He, she, it और एकवचन noun subject के साथ was लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं । (देखिए उदाहरण 1, 5 ) Rule 2: You, we, they और बहुवचन noun subject के साथ were लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं । (देखिए उदाहरण 2,3,4 ) Examples: 1. मैं अपनी किताब पढ़ रहा था । I was reading my book. 2. वे फुटबॉल खेल रहे थे । They were playing football. 3. हम अपना पाठ याद कर रहे थे । We were learning our lesson. 4. तुम मेरे नौकर को बुला रहे थे । You were calling my servant. 5. वह एक मधुर गाना गा रही थी । She was calling a sweet song. Negative Sentences Rule : Negative sentences मे was या were के बाद not लगाते हैं। Examples: 1. मैं मुम्बई नहीं जा रहा था ।...