English Grammar : Future Perfect Continuous Tense
Future Perfect Continuous Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का करना या होना भविष्यकाल मे पाया जाता है तथा समय भी दिया होता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा होगा', 'रही होगी', 'रहा हूँगा', 'रहे होंगे' आते हैं । Affirmative Sentences Rule 1: अंग्रेजी में अनुवाद करते समय I और We के साथ shall have been और अन्य subject के साथ will have been लगाकर verb की first form में ing लगाते हैं । Rule 2: समय दिखाने के लिए 'for' या 'since' लगाते हैं निश्चित समय ( Point of Time) दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं । जैसे : since Tuesday, since 1998, since morning, since 4 o'clock आदि । Rule 3: समय की अवधि ( Period of Time ) के लिए 'for' लगाते हैं । जैसे : for two days, for three months, for five hours आदि। Examples: 1. वे दो घंटे तक खेलते रहेंगे । They will have been playing for two hours. 2. लड़की सुबह से सो रही होगी । The girl will have been sleeping...