English Grammar : Future Continuous Tense
Future Continuous Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का करना या होना भविष्यकाल मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा होगा', 'रही होगी', 'रहा हूँगा', 'रहे होंगे' आते हैं । Affirmative Sentences Rule : अंग्रेजी में अनुवाद करते समय I और We के साथ shall be और अन्य subject के साथ will be लगाकर verb की first form में ing लगाते हैं । Examples: 1. मैं अपनी किताब पढ़ रहा हूँगा । I shall be reading my book. 2. वे फुटबॉल खेल रहे होंगे । They will be playing football. 3. वह पाठ याद कर रहा होगा । He will be learning lesson. 4. तुम अपने नौकर को बुला रहे होगे । You will be calling my servant. 5. हम तुम्हारे घर आ रहे होंगे । We shall be coming to your house. Negative Sentences Rule : Negative sentences में will या shall के बाद not लगा देते हैं । इस tense में 'कल' के लिए tomorrow लगाते हैं । Examples: 1. मैं दिल्ली नहीं जा रहा होगा । I shall not be...