English Grammar : Past Perfect continuous Tense
Past Perfect Continuous Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का जारी रहना भूतकाल मे पाया जाता है और काम के शुरू होने का समय दिया होता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा था' ,'रही थी' , 'रहे थे' आते हैं । Affirmative Sentences Rule 1: प्रत्येक subject के साथ had been लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं । (देखिए उदाहरण 1, 2, 3 ) Rule 2: समय दिखाने के लिए 'for' या 'since' लगाते हैं निश्चित समय ( Point of Time) दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं । जैसे : since Tuesday, since 1998, since morning, since 4 o'clock आदि । Rule 3: समय की अवधि ( Period of Time ) के लिए 'for' लगाते हैं । जैसे : for two days, for three months, for five hours आदि। Examples: 1. सीमा सुबह से अपनी गुड़ियों से खेल रही थी । Seema had been playing with her dolls since morning. 2. वे मेरा पाँच घंटे से इन्तजार कर रहे थे । They had been waiting for me for ...