Posts

Showing posts with the label Examples of past perfect continuous tense.

English Grammar : Past Perfect continuous Tense

 Past Perfect Continuous Tense  पहचान :  इस Tense के वाक्यों मे काम का जारी रहना भूतकाल मे पाया जाता है और काम के शुरू होने का समय दिया होता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा था' ,'रही थी' , 'रहे थे' आते हैं ।    Affirmative Sentences  Rule 1:  प्रत्येक subject के साथ had been लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं । (देखिए उदाहरण 1, 2, 3 ) Rule 2:  समय दिखाने के लिए  'for'  या  'since'  लगाते हैं निश्चित समय ( Point of Time)  दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं । जैसे :  since Tuesday, since 1998, since morning, since 4 o'clock  आदि ।  Rule 3:  समय की अवधि ( Period of Time )  के लिए 'for' लगाते हैं । जैसे :  for two days, for three months, for five hours  आदि। Examples: 1.  सीमा सुबह से अपनी गुड़ियों से खेल रही थी ।  Seema had been playing with her dolls since morning. 2.  वे मेरा पाँच घंटे से इन्तजार कर रहे थे ।  They had been waiting for me for ...