Posts

Showing posts with the label Use of "Dare"

English Grammar : "Dare"

Dare (हिम्मत,साहस) Rule :-  Subject + Dare/Dares + Verb (Ist form) + object 'Dare' को मॉडल सहायक क्रिया और मुख्या क्रिया दोनों प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं. इसीलिए इसे सेमी मॉडल वर्ब भी कहते हैं. मुख्य क्रिया के तौर पर 'Dare' का प्रयोग साधारण Verb की तरह होता है और इसकी तीन फ़ॉर्म होती है और विभिन्न टेन्स के नियमों के मुताबिक इनका प्रयोग होता है । जैसे प्रेज़ेंट इन्डेफिनेट टेन्स में third पर्सन सिंगुलर के साथ इसमे 's/es' लगता है और प्रश्नवाचक और नकारतमक वाक्यों में 'Do/Does' का प्रयोग होता है । मुख्य वर्ब के तौर पर 'Dare' के बाद 'To' आता है । Dare का मूल अर्थ है किसी कार्य को करने का दुस्साहस या चुनौती देना । जैसा की आप जानते है, Modal सहायक क्रिया है और मुख्य वर्ब के साथ प्रयुत होते है । यह सिंगुलर या प्लुरल या सब्जेक्ट के किसी भी पर्सन के साथ समान रहते है । Modal के साथ हमेशा मुख्य वर्ब की Ist फ़ॉर्म इस्तेमाल होती है । Modal की फ़ॉर्म वाक्य के टेन्स के अनुसार नही बदलती है (जैसे स्पेलिंग / 's/es' या 'ing' या 'en' ...