English Grammar : Past Indefinite Tense
Past Indefinite Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का करना या होना भूतकाल मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'आ', 'या ', 'ई ', 'ये', 'यो ', 'ता था', 'ते थे ', 'ती थी ' आते हैं । Affirmative Sentences Rule 1: था , थी , थे के लिए जब वे किसी काम से जुड़े होते हैं तो was अथवा were का प्रयोग नहीं करते । Rule 2: एकवचन तथा बहुवचन दोनों मे ही Subject के साथ Verb की 2nd Form आती है । (देखिए उदाहरण 1 से 6) Rule 3: Subject के भिन्न-भिन्न number के साथ verb मे कोई परिवर्तन नहीं होता । Examples: 1. उसने कल मुझे एक कलम दिया । He gave me a pen yesterday. 2. मैं इस घर मे रहता था । I lived in this house. 3. मोहन कल अपने पिता को देखने दिल्ली गया । Mohan went to Delhi to see his father yesterday. 4. हमने अपना पाठ याद किया । We learnt our lesson. 5. उसने अपने पिता को एक पत्र लिखा । She wrote a letter to her father. 6. बढ़ाई ने एक कुर्सी बनाई । The carpenter ma...