English Grammar : Present Perfect Continuous Tense
Present Perfect Continuous Tense पहचान : इन वाक्यों मे काम भूतकाल में प्रारम्भ होता है और वर्तमान काल में जारी रहता है और काम के जारी रहने का समय दिया जाता हैं इन वाक्यों के अन्त में 'रहा है','रही है','रहे हो' आदि शब्द पाये जाते हैं । Affirmative Sentences Rule 1 : He, she, it और एकवचन noun subject के साथ has been लगाकर verb की first form में ing लगाते हैं । (देखिये वाक्य 1, 2, 3 ) Rule 2 : You, we, they, I और बहुवचन noun subject के साथ have been लगाकर verb की first form में ing लगाते हैं । (देखिये वाक्य 4, 5 ) Rule 3 : समय दिखाने के लिए 'for' या 'since' लगाते हैं निश्चित समय (Point of Time) दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं । जैसे : since Tuesday, since 1998, since morning, since 4 o'clock आदि । Rule 4 : समय की अवधि (Period of Time) के लिए 'for' लगाते हैं । जैसे : for two days, for three months, for five hours आदि। Examples: 1. राम इस किताब को दो घंटे से पढ़ रहा है । Ram has been reading this book for two hours. 2...