English Grammar : Future Indefinite Tense
Future Indefinite Tense पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का करना या होना भविष्यकाल मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'गा', 'गी', 'गे' आते हैं । Affirmative Sentences Rule : अंग्रेजी में अनुवाद करते समय I और We के साथ shall और अन्य subject के साथ will लगाकर verb की first form लगाते हैं । Examples: 1. मैं एक पत्र लिखूँगा । I shall write a letter. 2. हम कल स्कूल जायेंगे । We shall go to school tomorrow. 3. तुम एक किताब पढ़ोगे । You will read a book. 4. उसके पिता कल देहली से आयेंगे । His father will come from Delhi tomorrow. 5. ये लड़के सोमवार को फुटबॉल का मैच खेलेंगे । These boys will play a football match on Monday. Negative Sentences Rule : Negative sentences में will या shall के पश्ताप not लगा देते हैं । इस tense में 'कल' के लिए tomorrow लगाते हैं । Examples: 1. मैं कल अलीगढ नहीं जाऊगा । I shall not go to Aligarh tomorrow. 2. लड़के ...