Causative Verb (कारणवाचक क्रिया)
Causative Verb (कारणवाचक क्रिया)
Causative verb indicates that the subject does not perform directly but rather takes the help of some other person or force that person to perform that action. As the name implies, Causative verbs indicate that somebody is causing something to happen or causing another person to do something or to be something.
कारनवाचक क्रिया यह बताती है की कर्ता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से कार्य नही करता अपितु किसी दूसरे व्यक्ति की सहायता लेता है या उस व्यक्ति पर कार्य करने के लिये दबाव डालता है । जैसा की नाम में विदित है, कारनवाचक क्रिया बताती है की कोई व्यक्ति किसी घटना को घटित होने या किसी दूसरे व्यक्ति को कुछ करने या कुछ बनाने को प्रेरित करता है / उकसाता है / मजबूर करता है ।
Causative verbs mean that some actor makes somebody else do something or causes him to be in a certain state. In other words, it shows that an external factor (somebody or something) is indirectly responsible for an action. A causative verb can be in any tense and it is followed by another verb form.
कारनवाचक क्रिया का मतलब है की कुछ अभिनेता किसी व्यक्ति को कुछ करने या उसे किसी रूप में बनाने को प्रेरित करता है । दूसरे शब्दों में, यह बताता है की कार्य के लिये अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी तत्वा (कोई व्यक्ति या कोई वस्तु) जिम्मेदार है । कारनवाचक क्रिया किसी भी काल में हो सकती है और इसके बाद दूसरी क्रिया आती है ।
Basic verb | Causative verb | साधारण क्रिया | कारनवाचक क्रिया |
---|---|---|---|
To Open | To make opened or Cause to Open | खोलना | खुलवाया |
Ram opened the door. | I made Ram opened the door | राम ने दरवाज़ा खोला । | मैने राम से दरवाज़ा खुलवाया । |
To tell | To let someone tell | कहना | किसी को कहने देना |
John tells daily the story of Ant and Elephant. | Teacher let John tell daily the story of Ant and Elephant. | जॉन चींटीं और हाथी की कहानी रोज सुनाता है । | अध्यापक जॉन को चींटीं और हाथी की कहानी रोज सुनाने देता है । |
To Cry | To make cry | रोना | रुलवाना |
She cried to release her emotions. | Shilpa made her cried to release her emotions. | वह अपने मनोभाव को निकालने के लिये रोई । | शिल्पा ने उसे अपने मनोभाव को निकालने के लिये रुलवाया । |
To listern or to hear | Have listened or heard | सुनना | सुनवाया |
Avyan listens to Radio news. | Manjula had Avyan listen to Radio news. | अव्यन रेडियो के समाचार सुनता है । | मंजुला ने अव्यन को रेडियो समाचार सुनवायें । |
Some of the most commonly used causative verbs in English are: Have, Make, Cause, Let, Get, Keep, Allow, Force, etc. Here we shall only cover the uses of Have, Get, Make, Cause & Let.
कुछ आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली इंग्लिश की कारनवाचक क्रिया शब्द है: Have, Make, Cause, Let, Get, Keep, Allow, Force, etc । यहाँ हम समावेश करेंगे - Have, Get, Make, Cause & Let का प्रयोग ।
Have
'Have' as a causative verb indicates that the person wants to give responsibility to someone to do something for him. 'Have' has less force and authority than 'Get'.
कारनवाचक क्रिया 'Have' इशारा करती है की व्यक्ति किसी और को उसके लिये कुछ करने की जिम्मेदारी देना चाहता है । 'Have' में 'Get' से कम ताकत और प्रभाव है ।
Rule : Subject + have + someone + verb word
वाक्य | Sentence |
---|---|
उसने अपने कान छिदवा लिये । | He had his ears pierced. |
उन्होने जवान बच्चों से अपने घर का सामान चढ़वाया । | They had young children upload their household goods. |
नेहा ने अव्यन से पूरी रिपोर्ट दिलवाई । | Neha had Avyan give complete report. |
उसने रामू से बदमाशों को पिटवाया । | She had Ramu beat the hooligan. |
मधुर ने क्लास में बच्चों से गाना और डॉन्स करवाया । | Madhur had the children sing & dance in the class. |
शिल्पा ने वकील से अपनी वसीयत बदलवाई । | Shilpa had the lawyer change her will. |
वर्तिका ने अपनी मम्मी को अपने पास बिठवाया । | Vartika had her mother sit beside her. |
बच्चों ने अध्यापको से अपनी कैम्पस नियुक्ति करवाई । | Children had teachers fix their campus recruitment. |
प्रशांत ने मकैनिक से कंप्यूटर ठीक करवाया । | Prashant had the mechanic fix his computer. |
नेता ने कार्यकर्ताओ को मैदान में इकट्ठे करवाया । | The leader had workers gathered in the ground. |
डॉक्टर ने नर्स से बेबी की छी साफ करवाई । | The doctor had the nurse clean baby's poop. |
उसने अपने पति से अपने लिये रात का खाना बनवाया । | She had her husband cook dinner for her. |
मुझे तरीका पसंद आया जिस प्रकार तुमने सौन्दर्य प्रसाधिका से अपने बाल बनवाये । | I like the way you had the beautician do your hair. |
Rule : Subject + have + something + participle
वाक्य | Sentence |
---|---|
मंजुला ने अपना अपेंड़िक्स Dr सारंगी से निकलवाया । | Manjula had her appendix removed by Dr Sarangi. |
हमने मुद्दे को अपने आपस में सुलझाया । | We had the issue resolved among ourselves. |
उसने अपने पति से कपड़े धुलवायें । | She had the clothes washed from her husband. |
मैं चाहता हूँ की यह पुस्तक तुम्हारे बच्चों के लिये खरीदी जाये । | I want to have this book bought for your children. |
उसने अपनी कार उसी दिन ठीक करवाई । | She had her car repaired on the same day. |
रोमा ने अपनी जॅाकेट साफ करवाई । | Roma had her jacket cleaned. |
प्रशांत ने अपनी घड़ी ठीक करवाई । | Prashant had his watch fixed. |
मैं महीने में एक बार बाल कटवाता हूँ । | I have my hair cut once in a month. |
क्या तुमने कल कार धुलवाई ? | Did you have the car washed yesterday? |
मैं कल अपने कैबिन में टेबल रखवाऊगा । | I will have the table kept in my cabin tomorrow. |
Get
The meaning of 'Get' is very similar to the causative 'Have' but usually there is a sense of convincing the person to do an action. Get is used to convince (or trick) someone to do something. 'Get' has less force and authority than 'Make'.
'Get' का अर्थ कारनवाचक क्रिया 'Have' के बहुत समान है परंतु अक्सर वहां व्यक्ति को कार्य करने के लिये मनवाने का अभिप्राय है । 'Get' का प्रयोग किसी को कुछ करने के लिये राजी करने (तरकीब) के लिये होता है । 'Get' में 'Make' से कम ताकत और प्रभाव है ।
Rule : Subject + get + someone + infinitive
वाक्य | Sentence |
---|---|
मैनें कंचन को हमारे साथ जाने के लिये तैयार करवाया । | I got Kanchan ready to come with us. |
मधुर ने क्लास में बच्चों से गाना और डॉन्स करवाया । | Madhur got the children sing & dance in the class. |
मैनें उसे कल आधी रात तक जगवाया । | I got her awake till midnight yesterday. |
मैने मेरी कार एयर कंड़ीशनर की सर्विस रविवार को करवाई । | I got my car air-conditioner serviced on Sunday. |
प्रबंधक जानबूझकर अपनी असिस्टेंट को रोज देर करवाता है । | The Manager intentionally gets her assistant late every day. |
उसने उसे यूनियन प्रतिनिधि के पद से हटवाया । | She got him fired from the post of Union representatives. |
रजत ने नल ठीक करने वाले से टपकता नल ठीक करवाया । | Rajat got a plumber to fix the leaking tap. |
Rule :Subject + get + something + participle
वाक्य | Sentence |
---|---|
उच्च अधिकारिओं ने अपना कमरा बदलवाया । | Senior officials got their room changed. |
आओ अपनी कार मैदान में खड़ी करवांये । | Let’s get our car parked in the ground. |
मैने अपनी छुट्टी आज मंजूर करवाई । | I got my leave sanctioned today. |
वह अपनी बदली बहुत जल्दी निरस्त करवा लेगी । | She will get her transfer cancelled very soon. |
उसकी समयनिष्ठा ने उसे प्रशंसा पत्र दिलवाया । | Her punctuality got her appreciation letter. |
मैने रात को लाइटें चालू छोड़ दी और सुबह कार चालू नही कर पाया । | I left the lights on overnight and in the morning could not get the car started. |
हमने जमीन का मूल्याँकन सरकारी मूल्याँकन-कर्ता से करवाया । | We got the land valued from a Government valuer. |
उसके पेपर्स फर्श पर गिर गये और सभी इधर उधर हो गये । | Her papers fell down on the floor and all got mixed up. |
तुम अपना घर मेरे नौकर से साफ करवाओ । | You get your house cleaned by my servant. |
रमेश को पत्र मेरे द्वारा लिखाया जा रहा है. | Ramesh is getting the letter dictated by me. |
Use of Have or Get
When we want to say that we will not (won't) allow something to happen to something or someone, we always use 'Have'
जब हम यह कहते है की हम किसी वस्तु या किसी व्यक्ति के साथ कुछ भी घटित नही होने देंगे, तब हम हमेशा 'Have' का प्रयोग करते हैं ।
वाक्य | Sentence |
---|---|
मैं उसे किसी के द्वारा भी शोषित नही होने दूंगा । | I won't have her exploited by anyone. |
मैं किसी भी स्थिति में अपनी प्रतिष्ठा को दाग नही लगने दूंगा । | I won't have my reputation tarnished under any circumstances. |
We often use 'Get' instead of 'Have' in informal speech.
अनौपचारिक बातचीत में हम 'Have' के बजाये 'Get' का प्रयोग करते हैं ।
वाक्य | Sentence |
---|---|
मैं उसे उसके गृह नगर में नियुक्त करवा दूंगा । | I will get her posted in her home town. |
क्या तुम्हें तुम्हारा रोल नंबर मिला ? | Did you get your Roll Number? |
हमे अवश्य अपना घर दिवाली पर सजवाना चाहिये । | We must get our house decorated on Diwali? |
अव्यन को उसके केक का हिस्सा अवश्य मिलना चाहिये । | Avyan must get his share of cake. |
हमे पांच कंप्यूटर अपने ऑफिस में मिलेंगे । | We will get five computers in our office. |
तुम्हें अपने मित्र से इतना पैसा नही मिलेगा । | You won't get this much money from your friend. |
Make
'Make' as a causative verb indicates to force or order someone to do something, or cause an action to happen - Make somebody do something. 'Get' convince someone to do something but 'Made' force someone to do something.
'Make' means to force someone to do an action without giving them any option. In other words, they have to do it.
कारनवाचक क्रिया के तौर पर 'Make' किसी को कुछ करने का आदेश या दबाव डालने या कोई कार्य घटित होने का कारण बनता है - किसी को कुछ करने के लिये मजबूर करना. 'Get' किसी को कुछ करने के लिये मनाता है परंतु 'Make' किसी को कुछ करने के लिये दबाव डालता है.
'Make' has more force and authority than 'Get'. 'Make' is a stronger version of 'Cause'. Normally use of 'Get' indicates modesty, request and use of 'Make', 'Have' indicate force, compulsion for doing something.
'Make' में 'Get' से ज्यादा ताकत और प्रभाव है । 'Make' 'Cause' का बलवान रूप है । सामान्यतः 'Get' का प्रयोग विनम्रता, अनुरोध को व्यक्त करता है और 'Make', 'Have' का प्रयोग दबाव, विवशता को दर्शाता है ।
Rule : Subject + make + someone + verb word
>वाक्य | Sentence |
---|---|
मंजुला ने पूनम से नियमित रूप से दवाई लिवाई । | Manjula made Poonam take her medicine regularly. |
मधुर ने क्लास में बच्चों से गाना और डॉन्स करवाया । | Madhur made the children sing & dance in the class. |
भोंकते कुत्तो ने भिखारियों को दूर भगाया । | The barking dog make beggars run away. |
उसने अपने पति से वह हीरे की अंगूठी खरीदवाई । | She made her husband buy that diamond ring. |
संजीदा पिक्चर साधारणतया औरतों को रुलाती है । | Sad movies normally make women cry. |
अध्यापक ने वर्तिका से ग्रह-कार्य दुबारा लिखवाया । | The teacher made Vartika rewrite my homework. |
प्रिन्सिपल ने शरारती बच्चों को कक्षा से बाहर खड़ा करवाया । | The Principal made the naughty students stand outside the class room. |
उसके एकाग्रचित ध्यान ने उसे चक्कर से आक्रांत किया (चक्कर महसूस करवाये) । | His focused attention made her feel giddy. |
Rule : Subject + make + something + verb word
वाक्य | Sentence |
---|---|
मैने मशीन चालू करवाई । | I made the machine work |
बरसात ने पर्यटकों को सारा दिन होटल के अंदर रुकवाया । | The rain had made the tourists stay in the hotel throughout the day. |
पूनम ने लड़के को सुलाया । | Poonam made the boy take a nap. |
उसने कार को अपने दरवाजे से हटवाया । | He made the car removed from his gate. |
विज्ञान ने मशीनों से कई घरेलू कार्य करवाये । | Science has made machines do many domestic works. |
ज्यादा सुविधा ने व्यवस्था को सुस्त किया । | More facility has made system lethargic. |
ज्यादा गति ने कार को मोड़ पर फिसलाया । | Over speed made car skid at the turn. |
दिल्ली में मेट्रो ने सड़क यातायात को सहज किया । | Metro in Delhi made road traffic smooth. |
जरूरत से ज्यादा हवा ने कार टायर फ़टवाया । | Excess air made car tyre blast. |
Cause
In a causative verb, a person does not perform an action directly. Verb 'Cause' indicates to be the reason for something or cause an action to happen. 'Make' is a stronger version of 'Cause'.
कारनवाचक क्रिया में, व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से कार्य नही करता है । क्रिया 'Cause' किसी वस्तु या किसी कार्य के घटित होने का कारण बताता है । 'Make' 'Cause' का ताकतवार रूप है ।
Rule : Subject + cause + someone + verb word
वाक्य | Sentence |
---|---|
उसने हरेक को घर भिजवाया । | She caused everyone to go home. |
धूम्रपान केंसर का कारण बनता है । | Smoking causes cancer. |
बचपन की खराब शिक्षा निरक्षरता का कारण बनी । | Illiteracy is caused by poor childhood education. |
क्या वह परेशानी का कारण था? | Was that the cause of the tension? |
उसने अवश्य उसके अचानक पलटाव को भांप लिया होगा और शिष्टता से बोला । | He must have sensed the cause of her sudden withdrawal, and spoke gently. |
डॉक्टर की रिपोर्ट ने खतरे का कोई कारण नही दिया । | The doctor's report gave no cause for alarm. |
वही उनकी सभी समस्यांओ का कारण है । | She is the cause of all their problems. |
बाढ़ बड़ी आफत का सबब बनी । | The flood caused great hardship. |
बीमारी एक वाइरस के कारण हुई । | The illness is caused by a virus. |
उसका विवादास्पद भाषण सिलसिलेवार प्रतिक्रिया का कारण बना । | His controversial speech caused a chain reaction. |
थकावट ने उसे सुला दिया । | The fatigue caused him to sleep. |
दवाई का नुस्खा बिना सही कारण के लिखा गया था । | The medicine was prescribed without good cause. |
विस्फोट का कारण किसी को नही पता । | Nobody knew the cause of the explosion. |
उसने सोचा उसने अपनी उदासी का कारण खोज लिया था । | He thought he had discovered the cause of her sadness. |
हम ढूंढने की कोशिश कर रहे है की भूकंप किस कारण से होता है । | We are trying to find out what causes an earthquake. |
कोई भी प्रखर संक्रमण सिर दर्द का कारण बन सकता है । | Any acute infection can cause headaches. |
कम ऑक्टॉन का ईंधन कार में खटके की आवाज करता है । | Low octane fuel causes knocking in car. |
बिजली से गड़गड़ाहट हुई । | The lightening caused thunder. |
कार 150 kmph की स्पीड से दौड़ रही थी और पुराना टायर दुर्घटना का कारण बना । | The car was running at 150 kmph and old tyre caused the accident. |
Let
'Let' as a causative verb indicates to give someone permission to do something or allow an action to happen. 'Let' does not force, cause or convince someone for something. 'Let' is used to allow or permit to do something.
'Let' कारनवाचक क्रिया के तौर पर किसी को कुछ करने के लिये इजाजत देने या किसी कार्य को घटित होने देने का संकेत देता है । 'Let' किसी को कुछ करने के लिये दबाव डालना, कारण बनना या समझाता नही है ।
Rule : Subject + let + someone + verb word
वाक्य | Sentence |
---|---|
अध्यापक ने विध्यार्थिओं को अपने निबंध के विषय चुनने दिया । | Teacher lets students choose their own essay topic. |
मधुर ने क्लास में बच्चों को गाना और डॉन्स करने दिया । | Madhur let the children sing & dance in the class. |
मैने शान्तुर तो लंदन जाने दिया । | I let Shantur go London. |
उसने मुझे अपनी कार चलाने दी । | He let me drive his car. |
डॉली ने कनिका को नृत्य कक्षा जॉइन करने दी । | Dolly let Kanika join dance class. |
परीक्षा हॉल में, निरीक्षक ने मुझे प्रश्नपत्र हाल करने के लिये किताब उध्रत करने दी । | In the examination hall, the invigilator let me refer book to solve the question paper. |
मातायें बच्चों को अपनी शराफत का लाभ लेने देती है । | Mothers let children take advantage of their modesty. |
भैंस को कीचड़ में लेटने दो । | Let the buffalo lies in the mud. |
मुझे तुम्हारी मदद करने दो । | Let me help you. |
मुझे तुम्हें दिखाने दो । | Let me show you. |
जरा उसको कोशिश करने दो । | Just let her try. |
Rule : Subject + let + something + verb word
वाक्य | Sentence |
---|---|
मैं कार ईजन को ठंडा होने दे रहा हूँ । | I am letting car engine cool. |
वह देर से आया क्योंकि उसने पांच भीड़ से भरी बसों को जाने दिया । | He came late because he let go five crowded buses. |
चुस्त प्रशासन ने पानी को खतरे के निशान से ऊपर जाने नही दिया । | Vigil administration did not let water cross the danger level. |
कृपया उन चीजो को मत होने दो जो तुम्हें परेशान करती है । | Please don't let the things happen that bother you. |
उसने पड़ोसी को अपने गेट के सामने कार खड़ी करने दी । | He let neighbour's car parked in front of his gate. |
उसने अपने बैंग को सामान की बेल्ट पर तीन चक्कर लगाने दिये । | He let his bag move three rounds on the luggage belt. |
उन्होंने अपने इस्तेमाल किये हुए कपड़े बाढ़ से प्रभावित लोगो में बांटने दिये । | They let their used clothes distributed among flood hit people. |
अव्यन ने अपनी गेंद को तालाब में जाने दिया । | Avyan let his ball go in the pond. |
उसने सर्वाधिक बुरा होने दिया । | He let the worst happen. |
उसके चयन की खबर को सबको जानने दो । | Let the news of her selection be known to all. |
Comments
Post a Comment